उत्तराखंड

भारतीय सेना के जवान ने दिखाया यहां भी अपना जज्बा, दो महिला पर्यटको की बचाई जान

ऋषिकेश: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है, ऐसे में ज्यादातर लोग पहाड़ों का रुख करते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड का ऋषिकेश इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटकों को राफ्टिंग करते देखा जाता है। इस दौरान पर्यटक नाव पर लाइफ जैकेट पहन नदी की तेज धारा की सवारी करते देखे जाते हैं।

फिलहाल कभी-कभी यहां कुछ बड़े हादसे भी देखने को मिल जाते हैं। शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब ऋषिकेश आई दो पर्यटक युवतियां राफ्टिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई नदी के तेज बहाव में बहने लगी। जिसे देख आपकी सांसें थम जाएंगी। फिलहाल ऐसे में भारतीय सेना के जवानों की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने अपनी सूझबूझ से दोनों युवतियों को डूबने से बचा लिया।सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है।

जिसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को डूबने से बचाया। ये लड़कियां एक नाव से गिर गईं थी और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top