उत्तराखंड

सीएम योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम

देहरादून: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द उत्तराखंड आ रहे है। उनका 3 मई से पांच मई तक का तीन दिवसीय दौरा तय हो गया है। इस दौरान सीएम योगी अपने पैतृक विधानसभा यम्केश्वर में सहित कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह परिसंपत्ति बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सौंपेंगे। वहीं, नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण भी करेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम योगी 3 मई को उत्तराखंड पहुंचेंगे और 5 मई तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी 3 मई को हरिद्वार में परिसंपत्ति के बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सपोर्ट करेंगे। वहीं नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण करेंगे वह इसके बाद वह 4 मई को अपने गृह क्षेत्र यम्केश्वर में गाउन योगी आदित्य गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में बनाई गई योगी आदित्यनाथ के गुरु वैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

गौरतलब है कि सीएम योगी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। तो वही योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद में भी कार्यक्रम में शामिल होंगे तो। वही बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अपने गांव भी जा सकते हैं। हालांकि, योगी आदित्यनाथ के गांव जाने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top