Central govt news

BIG NEWS:- 7th Pay Commission: भारत सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, DA बढोतरी पर ब्रेक, जानें क्या वजह

7th Pay Commission : सरकार की तरफ से प‍िछले द‍िनों को केंद्रीय कर्मचार‍ियों को डीए हाइक का तोहफा द‍िया गया है. इस ऐलान के साथ ही सरकार ने डीए को 31 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 34 प्रत‍िशत कर द‍िया. व‍ित्‍त मंत्रालय की तरफ से डीए एर‍ियर भी मंजूरी दे दी गई. अब कर्मचारियों को जुलाई में बढ़ने वाले डीए का इंतजार है.

 

 

 

 

 

 

 

आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार रिवाइज किया जाता है. पहला रिवीजन जनवरी से जून तक के लिए होता है. दूसरा जुलाई से दिसंबर के लिए होता है. पहले डीए र‍िवीजन का ऐलान मार्च में हो चुका है. जुलाई में इसे फ‍िर से रिवाइज किया जाएगा. इस बीच महंगाई भत्ते के आंकड़े आने लगे हैं. अब तक जारी आंकड़ों से यही लग रहा है क‍ि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है. अभी जनवरी और फरवरी AICPI इंडेक्स के आंकड़े आए हैं. इनमें दिसंबर 2021 के मुकाबले गिरावट द‍िख रही है.

 

 

 

 

 

 

 

 

दिसंबर 2021 में AICPI का आंकड़ा 125.4 पर था. जनवरी 2022 में 0.3 अंक की गिरवाट के साथ यह 125.1 पर आ गया. इसके बाद फरवरी में भी 0.1 अंक की गिरावट आई. लगातार दो महीने गिरावट से यह आशंका है क‍ि जुलाई में शायद ही महंगाई भत्ते में इजाफा हो. अगर यह आंकड़ा इससे भी नीचे जाता है तो DA में बढ़ोतरी नहीं होगी. 124 से नीचे जाने पर भी DA को स्थिर रखा जा सकता है.

 

 

 

 

 

 

 

 

All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े श्रम और रोजगार मंत्रालय देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों (Retail Prices) के आधार पर पर तय होते हैं. इंडेक्‍स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है. AICPI का यह आंकड़ा हर महीने की आखिरी वर्किंग डे को जारी किया जाता है.

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top