Delhi news

Big News:- 13 दिन में 8 रुपये लीटर का हुआ इजाफा, देशभर में रुकने का नाम नहीं ले रही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत

दिल्लीः देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर लगातार बढ़ने लगी हैं. 13 दिनों में ये ग्यारहवीं बार है जब राज्य संचालित ईंधन कंपनियों ने पेट्रील-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. रविवार सुबह ईंधन के दाम 80 पैसा/लीटर बढ़ाए गए हैं जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये का हो गया है, वहीं डीजल के दाम 94.67 रुपये प्रति/लीटर तक पहुंच गए हैं. बता दें कि 22 मार्च से अबतक पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है. मुंबई की बात करें तो यहां 84 पैसा बढ़कर पेट्रोल का दाम 118.41 रुपये/लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत 85 पैसा बढ़कर 102.64 रुपये/लीटर हो गई है.

 

 

 

 

 

 

 

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं इसकी जानकारी आप एक SMS के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिलेगा.

 

 

 

 

 

 

 

 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम ही IGL ने ऐलान किया है कि घरेलू गैल यानी PNG के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. IGL ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं. इस तेजी के बाद अब दिल्ली NCR में पीएनजी की कीमतें 41.71/SCM हो गई हैं.

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top