उत्तराखंड

Weather Update:- उत्तराखंड मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में रविवार को चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है वही शेष पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।

 

तथा पुलिस प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच बारिश का असर कमतर रहने के आसार है।उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।

 

कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top