उत्तराखंड

Weather Update:- मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश में जोरदार बारिश होने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में वर्षा का क्रम तेज हो गया है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन मूसलधार वर्षा हुई। दून में सुबह लगातार पांच घंटे तक हुई वर्षा से तापमान ने गोता लगाया। इस दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हुआ और कई मोहल्लों की गलियां कीचड़ से पट गईं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी दून में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दून में तड़के शुरू हुई वर्षा दोपहर तक जारी रही। इससे शहर में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं आई, लेकिन कई इलाकों में नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि, नगर निगम की ओर से नालियों को साफ करने का दावा किया जा रहा है। जिन मोहल्लों में विकास कार्य गतिमान हैं, वहां वर्षा के कारण गलियां कीचड़ से पट गईं और पैदल चलना भी दूभर हो गया। दुपहिया वाहन सवारों को भी खासी दिक्कत हुई।

 

 

इस बीच दून का पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अगले कुछ दिन तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन देहरादून में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 

 

पूरे उत्तराखंड में छाया मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे चुका था। हालांकि, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में मानसून रविवार को पहुंचा। इस तरह अब मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह छा चुका है। अगले चार दिन प्रदेश में जोरदार वर्षा होने की संभावना है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top