DEHRADUN NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कुठाल गेट स्थित स्वामी राम तीर्थ आश्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल एवं शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क, और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसकी असली शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ के समान है, जो न केवल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का जो चिंतन था, उसे हमारी सरकार साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचे, ताकि वास्तविक रूप से समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता के तौर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, सरकार में दायित्वधारी कुलदीप कुमार, दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, मंडल प्रभारी जगदीश सेमवाल, समीर दोभाल, संध्या थापा, निरंजन डोभाल, सुरेन्द्र राणा, आशीष थापा, भावना चौधरी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top