National news

Big News:- राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की शूटिंग के दौरान सेट पर हुआ एक बड़ा हादसा, फटा वॉटर टैंक, जानिए क्या था कारण

The India House: साउथ के स्टार राम चरण एक्टिंग करने के साथ उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. राम चरण के प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही फिल्म द इंडिया हाउस के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. शूटिंग के सेट पर एक वॉटर टैंक फट गया जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है.

 

 

 

शमशाबाद में द इंडिया हाउस फिल्म की शूटिंग चल रही थी. शूटिंग के दौरान सेट पर एक गंभीर दुर्घटना हुई जब समुद्र के सीन्स के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक बड़ा पानी का टैंक फट गया, जिससे हर जगह पर पानी भर गया. एक सहायक कैमरामैन को गंभीर चोटें आईं, और कई अन्य लोग भी घायल हो गए. इस घटना से काफी नुकसान हुआ है.

 

 

सोशल मीडिया पर इस हादसे के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें प्रॉप और इक्वपमेंट खराब हुए नजर आ रहे हैं. क्रू मेंबर्स उन चीजों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो बच सकती हैं. पूरे सेट पर पानी-पानी हो गया है.

 

 

 

शमशाबाद पुलिस को अभी तक कोई फॉर्मल रिपोर्ट इस एक्सीडेंट से जुड़ी नहीं मिली है. ये भी अभी तक कंफर्म नहीं है कि जब हादसा हुआ तब निखिल सेट पर थे या नहीं.

 

 

 

द इंडिया हाउस की बात करें तो इसमें अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को राम वामसी कृष्ण डायरेक्ट कर रहे हैं. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. ये एक पीरियड ड्रामा है जो भारत की आजादी के इर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म राम चरण के मैडेन प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही है. फिल्म के सेट पर हुए हादसे को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर नहीं किया है.

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top