Featured

Big breaking :-क्या जे पी नड्डा बनेगें मंत्री, क्या होगा अनुराग ठाकुर का आ रही कुछ बड़ी खबरें

केंद्रीय बीजेपी की राजनीति में हो सकता हैं बड़ा बदलाव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मोदी कैबिनेट में हों सकते हैं शामिल आज नहीं तो जल्द शपथ लें सकते हैं

मंत्री बनने पर अध्यक्ष पद से हटेंगे नड्डा, नए चेहरे को पार्टी की मिलेगी कमान, चर्चाएं तेज

माना जा रहा हैं कि पियूष गोयल कि खाली हुई राजयसभा की सीट से जे पी नड्डा राज्य सभा भेजे जा सकते हैं

 

वही संगठन में अनुराग ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चल रही है कि जेपी नड्डा को मंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और किसी भी अध्यक्ष को लगातार दो कार्यकाल ही मिल सकते हैं। नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है।

नरेंद्र मोदी रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा तेज है कि जगत प्रकाश नड्डा को मंत्री बनाया जा सकता है। जेपी नड्डा 2012 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। 2014 में जब अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला तो नड्डा को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। 2019 में अमित शाह गृहमंत्री बने तो नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 2020 में उन्हें फुलटाइम अध्यक्ष चुना गया।

जेपी नड्डा का कार्यकाल हो चुका है पूरा
वैसे, भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है और किसी भी अध्यक्ष को लगातार दो कार्यकाल ही मिल सकते हैं। नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए जून 2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। इसका मतलब है कि जून के अंत से पहले ही भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। इससे पहले अमित शाह ने अध्यक्ष पद पर लगातार दो कार्यकाल पूरे किए थे। उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top