Featured

Big breaking :-ऐसा रहेगा प्रदेश भर में मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हवाओं के साथ बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप- छांव का दौर बना रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दोपहर को तापमान 40 डिग्री के पार होने से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 9 जून को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी सहित टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top