DEHRADUN NEWS

Big breaking :-पानी-पानी हुई राजधानी: दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनी सड़कें, डूबते नजर आए वाहन, तस्वीरें

NewsHeight-App

पानी-पानी हुई राजधानी: दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनी सड़कें, डूबते नजर आए वाहन, तस्वीरें

देहरादून में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जलभराव और भूस्खलन बड़ी समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी राजधानी दून में सामान्य से 300 फीसदी अधिक बारिश होने से सड़कों पर नदियों जैसा मंजर देखने को मिला। लगातार दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर एक-एक फीट पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में 41.1 बारिश हुई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को भी दून में कुछ दौर की हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

वहीं, देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव ना हो इसके लिए किए गए तमाम इंतजाम फेल हो गए। बृहस्पतिवार की बारिश में राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हुआ। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई लोगों की गाड़ियां पानी में फंस गई।

नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में शाम तीन बजे के बाद जैसे ही बरसात शुरू हुई तो उसी दौरान फोन घनघनाने लगे। दो घंटे में करीब 20 शिकायतें आईं। इस दौरान रायपुर, मोहकमपुर रेसकार्स पर पानी भर गया, परेड ग्राउंड स्थित वाइन शॉप में लक्खीबाग दर्शनलाल चौक, इंद्रा कॉलोनी आदि जगह पानी भर गया।

रिस्पना पुल के पास सड़क पर जलभराव हो गया। दो फीट तक पानी भरने की वजह से कई दोपहिया वाहन बंद हो गए और कई गिर गए। बंगाली कोठी के पास सड़क नाले में तब्दील हो गई। सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। बाद में जब बरसात कम हुई तो धीरे-धीरे पानी निकला तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

फ्लाईओवर के दोनों तरफ सड़क पर पानी भर गया। इस दौरान कार भी खराब हो गई। बताया जाता है कि लोगों ने किसी तरह उसे सड़क किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top