UTTARAKHAND NEWS

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड में एक हफ्ते के अंदर 7वीं बार आया भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल है

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी भूकंप के झटके ने लोगों को डराया। इससे पहले बुधवार को भी भूंकप का हल्‍का झटका महसूस किया गया था।

 

उत्तरकाशी में गुरुवार की शाम 7:31 बजेहल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। एक सप्ताह के अंदर भूकंप का यह सातवां झटका है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई।

 

 

इसस पहले बुधवार को भी भूकंप के झटके ने लोगों को डराया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गयी है, जिसका केंद्र जनपद में ग्राम साल्ड उपरीकोट व निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में था। इससे पूर्व 24 जनवरी को भी यहां भूकंप के एक के बाद एक तीन झटके और 25 जनवरी को दो झटके महसूस किए गए थे।

 

बता दें कि भूकंप की दृष्टि से जनपद सर्वाधिक संवेदनशील जोन 4 व 5 में आता है। यहां वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप भारी नुकसान हुआ था। इस अंतराल में कई बार भूंकप के हल्के झटके आए। अब एक बार फिर यहां भूकंप के झटके लोगों को डरा रहे हैं।

 

 

बुधवार को अपराह्न करीब 3:28 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र ग्राम साल्ड उपरीकोट और निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में जमीन से 5 किमी नीचे था। जबकि इससे पूर्व यहां 24 जनवरी की सुबह 7:41 बजे पर 2.5 और 8:19 बजे पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसी दिन 10:58 पर भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। हालांकि यह रिक्टर पैमाने पर दर्ज नहीं हो सका था।

 

 

इसके अगले दिन 25 जनवरी को भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला झटका सुबह 5:47 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.04 मापी गयी। वहीं, दूसरा झटका शाम 5:28 बजे महसूस किया गया, जो कि बहुत हल्का होने से रिक्टर पैमाने पर रिकॉर्ड नहीं हो सका था।

 

लगातार आ रहे भूकंप के झटकाें से लोगों में दहशत का माहौल है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप से जनपद में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top