Featured

Big breaking :-कप्तान की लीडरशिप में पुराने मामलों को भी सुलझा रही हरिद्वार पुलिस , ₹ 50 हजार का ईनामी पकड़ा, 8 साल से था फरार

हरिद्वार पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

🔆 कप्तान की लीडरशिप में पुराने मामलों को भी सुलझा रही हरिद्वार पुलिस

🔆 ₹ 50 हजार का ईनामी पकड़ा, 8 साल से था फरार

🔆 एसएसपी के नेतृत्व में अपराधियों को चुन चुन कर सलाखों के पीछे भेज रही हरिद्वार पुलिस

🔆 लंबे समय से पुलिस की रडार पर था आरोपी, अब जाकर मिली सफलता

🔆 हरिद्वार पुलिस से बचने के लिए अपनी सभी संपत्ति बेचकर नेपाल में छुपा था आरोपी लेकिन हरिद्वार पुलिस की सतर्क निगाहों से बच न सका

SSP 👉 हम पुराने सभी मामलों को रिव्यू कर रहे हैं और एक-एक कर खोजकर अपराधियों को जेल भेज रहे हैं, गलती की है तो जेल जाना ही होगा”

 

 

 

 

—————————

2016 में 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियुक्त सन्दीप गिरी निवासी बेतिया बिहार के विरुद्ध थाना बुग्गावाला में मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद भी शातिर अभियुक्त पकड़ में नहीं आ रहा था।

अभियुक्त जो तत्समय रोजगार की तलाश में हरिद्वार आया था और 2015-16 में बंदरजूड़ आईटीआई भवन के निर्माणकार्य में काम करता था। हरिद्वार पुलिस द्वारा बार-बार उसके घर गांव रामपुरवा, बेतिया, बिहार में दबिश देने पर गिरफ्तारी के डर से फरार होकर नेपाल भाग गया। इसके द्वारा बिहार की अपनी सभी संपत्ति भी बेच दी गई। हरिद्वार पुलिस की लगातार पैरवी एवं उपलब्ध कराए गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा संदीप उपरोक्त के विरुद्ध स्थायी वारण्ट जारी किया गया एवं आई.जी गढवाल द्वारा दि0- 14.12.2022 को 50,000 रु0 का ईनाम भी घोषित किया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देशन में समय-समय पर पुराने मामलों का रिव्यू किए जाने के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि थाना बुग्गावाला टीम द्वारा लगातार संदीप की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

थाना बुग्गावाला पुलिस टीम द्वारा सातवीं पास अभियुक्त संदीप के गांव रामपुरवा, वेतिया, बिहार एवं हरिद्वार, दोनों जगह मुखबिर तन्त्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त की गतिविधियों के बारे में लगातार जानकारी हासिल की गई और क्लोज वॉच किया गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत के फलस्वरूप पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने किसी कार्य हेतु उत्तराखण्ड आ रहा है इस पर पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना पर ₹ 50000 के ईनामी अभियुक्त संदीप उपरोक्त को रुड़की रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

बुगावाला पुलिस टीम की उपलब्धि पर एसपी देहात सहित एसएसपी हरिद्वार द्वारा पूरी टीम को बधाई दी गई।

नाम पता अभियुक्त–
सन्दीप गिरी पुत्र राजेन्द्र गिरी नि0 ग्राम रामपुरवा थाना मुफसील जिला बेतिया, बिहार










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top