Featured

Big breaking :-सड़क किनारे खड़ी मशीन से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की हुई मौत, एक घायल

NewsHeight-App

 

सड़क किनारे खड़ी मशीन से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की हुई मौत, एक घायल

एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी मशीन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हो गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के मटकोटा में देर रात एक कार सड़क किनारे खड़ी सड़क बनाने वाली मशीन से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, घायल का इलाज हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक कल देर रात गोपाल मल्लिक, सोनू सरकार और दीपू ढाली निवासी दिनेशपुर कार से घर लौट रहे थे, तभी मटकोटा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मशीन से टकराई गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

 

हादसे में गोपाल मल्लिक और सोनू सरकार की मौत हो गई, जबकि दीपू ढाली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि माटकोटा में बुधवार की देर रात तीन दोस्त कार से घर (रुद्रपुर) लौट रहे थे, तभी वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top