Featured

Big breaking :-UGC नेट और CSIR-UGC NET परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगा एग्जाम

यूजीसी नेट और CSIR-UGC NET परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगा एग्जाम

एनटीए ने यूजीसी नेट जून-2024 की परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच परीक्षा होगी. इसके साथ ही एनटीए ने एनसीइटी और सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है.

एनटीए ने यूजीसी नेट जून-2024 की परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच परीक्षा होगी. इसके साथ ही एनटीए ने एनसीइटी और सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. एनसीएटी परीक्षा 10 जुलाई को होगी. सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा 25 से 27 जुलाई के बीच होगी. ये तीनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड होंगी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एनटीए की कुछ परीक्षाएं स्थगित/रद्द कर दी गई थीं. अब इन परीक्षाओं की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यूजीसी नेट परीक्षा पहले पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी. अब यह कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी.

 

एनटीए ने कहा है किअखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) परीक्षा पहले से निर्धारित 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी. परीक्षाओं के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं, या ई-मेल [email protected], [email protected], [email protected] और [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं.










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top