Featured

Big breaking :-यहां दो युवको की डूबने से मौत, घर में कोहराम, एक की शादी को हुआ था एक हफ्ता

यहां दो युवको की डूबने से मौत, घर में कोहराम, एक की शादी को हुआ था एक हफ्ता

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में आज दर्दनाक हादसा हो गया यहां कोसी नदी में यहां कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए है। जान गंवाने वाले दो युवकों में एक युवक की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। इधर घटना की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को 6 युवक कौसानी के रुद्रधारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के बाद सभी युवक रनमन, सोमेश्वर के पास नहाने के लिए कोसी नदी में चले गए। गहराई का सही अंदाजा न होने से दो युवक डूबते चले गए। दोनों के डूबने से चीख पुकार मच गई। साथ आए अन्य युवाओं ने उन्हें बचाने के लिए की कोशिश की लेकिन डूबते युवको को नहीं बचा सके।

 

सूचना के बाद सोमेश्वर थाना पुलिस व स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह शवों को नदी से बाहर निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय, सोमेश्वर में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

मृतकों की पहचान पंकज रौतेला 25 पुत्र श्याम सिंह रौतेला व धीरज रौतेला 26 पुत्र देवेंद्र रौतेला के रूप में हुई है। दोनों विजयपुर, द्वाराहाट के निवासी है।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। पंचायतनाम की कार्यवाही पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top