उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- यहां होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक डूबे, जल पुलिस कर रही दोनों युवाओं की तलाश

रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे।
युवकों की तलाश जारी
उधर, रुड़की के शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गंगनहर के बीच में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

परिजन भी अपने स्तर से दोनों को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। जल पुलिस के साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top