Featured

Big breaking :-केदारनाथ में महिला यात्री से छेड़खानी करने वाले दो पुलिस दरोगा निलंबित

NewsHeight-App

 

केदारनाथ में महिला यात्री से छेड़खानी करने वाले दो पुलिस दरोगा निलंबित

देहरादून। बीते साल मई 2023 में मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री केदारनाथ दर्शनों को आई। बताया जा रहा है कि महिला के रहने की व्यवस्था के लिए महिला के किसी परिचित ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ को मदद करने के लिए फोन किया। चौकी इंचार्ज ने केदारनाथ में ही तैनात दरोगा को महिला के रहने की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी दी।

 

 

 

किंतु दरोगा ने महिला को पुलिस कैंप में ऐसी जगह ठहराया जहां वह महिला से छेड़खानी कर सके। दरोगा द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की गई। सूत्रों के मुताबकि महिला ने मामले की रुद्रप्रयाग पुलिस को शिकायत नहीं दी जबकि अपने घर लौटकर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को शिकायत पहुंचाई। इधर, पुलिस के अनुसार महिला द्वारा जो नाम बताए गए वे कुछ अलग थे। जिससे जांच में लम्बा समय लगा। बाद में पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 28 जून 2024 को महिला से छेड़खानी के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जबकि चौकी इंचार्ज मंजुल रावत और तत्कालीन दरोगा कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। अपराधी बाहर का हो या घर का पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त कार्यवाही करेगी। प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत पर सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है जबकि आरोपी चौकी इंचार्ज और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top