Featured

Big breaking :-कोसी बैराज के समीप नहा रहे लोगो के पास पानी की तलाश में आया टस्कर हाथी,मची अफ़रातफ़री

कोसी बैराज के समीप नहां रहे लोगो के पास पानी की तलाश में आया टस्कर हाथी,मची अफ़रातफ़री

 

-कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर वन प्राभाग के कोसी बैराज के समीप कोसी नदी में पानी की तलाश में आया टस्कर हाथी ,तस्कर हाथी को देख नहा रहे लोगो मे अफ़रातफ़री मच गई,साथ ही हाथी देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़,हाथी के पास में कोसी नदी में नहां रहे थे सैकड़ों लोग।

.- बता दें कि आज 4:00 बजे कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत आने वाले कोसी बैराज के समीप नदी में एक टस्कर हाथी जंगल से निकलकर आबादी की तरफ शायद पानी की तलाश में आने लगा, जिसको देख लोगों में अफरा तफरी मच गई, बता दें कि हाथी कोसी बैराज के नीचे नदी में शायद नहाने या पानी की प्यास बुझाने के लिए आया था और पास में ही सैकड़ो की तादात में लोग कोसी बैराज के नीचे नदी में नहा रहे थे, हाथी को देख नहां रहे लोगों में भी अफरातफरी मच गई, पर कुछ शरारती तत्व बिल्कुल हाथी के पास वीडियो बनाने के लिए जाने लगे,जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने से टल गई, जिसकी सूचना तुरंत ही आसपास से गुजर रहे लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी ,सूचना पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हाथी को आबादी की तरफ आने से रोकने के प्रयास किये, साथ ही नदी में नहा रहे लोगों को भी हाथी से दूर रहने की हिदायत दी,

 

 

 

इसके बाद हाथी कोसी बैराज से नगर वन की तरफ आ गया,जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर वनकर्मियों द्वारा रामनगर हल्द्वानी मार्ग को कुछ देर के लिए रुकवा दिया कि हाथी रोड क्रॉस कर आराम से जा सके और कोई हानि भी ना हो, लेकिन हाथी अभी भी कोसी बैराज के पास ही जंगल के अंदर रुका हुआ है,कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी जब हाथी रोड क्रॉस कर जंगल की तरफ नहीं गया तो वनकर्मियों द्वारा एक बार फिर से यातायात शुरू कर दिया गया है और वनकर्मी मौके पर मौजूद है ,जैसे ही हाथी रोड क्रॉस करेगा सुरक्षा के मद्देनजर उस वक्त फिर से यातायात रुकवा कर हाथी को रोड क्रॉस करने दिया जाएगा।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top