Featured

Big breaking :-उत्तराखंड के इस पूर्व मुख्य सचिव ने बेटे की शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर देखा रिश्ता, बन गया गले की फांस… अब मांग रहे जायदाद

 

 

: पूर्व मुख्य सचिव ने बेटे की शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर देखा रिश्ता, बन गया गले की फांस… अब मांग रहे जायदाद

 

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी की पत्नी मीना शर्मा ने बताया कि उनके बेटे को बोलने में दिक्कत है। राजपुर थाना पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जानिश कश्यप उसकी पत्नी नेहा कश्यप व मां सरिता कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी ने फिरोजपुर (पंजाब) के रहने वाले दंपती सहित तीन लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। राजपुर थाना पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी की पत्नी मीना शर्मा ने बताया कि उनके बेटे को बोलने में दिक्कत है। उसकी शादी के लिए उन्होंने जीवन साथी डॉट कॉम पर फिरोजपुर, पंजाब की एक युवती सबीना का बायोडाटा देखा। उन्होंने सबीना के भाई रेलवे गार्ड जानिश कश्यप से संपर्क किया।

 

 

 

बातचीत के कुछ ही दिन बाद जानिश कश्यप व उसकी पत्नी नेहा कश्यप उनके ओल्ड मसूरी रोड स्थित घर पहुंचे। उन्होंने घर देखा और फिर बेटे व उनसे बातचीत की। इसके बाद वह लड़की से मिलवाने की बात कहकर चले गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जानिश ने उन्हें पांच नवंबर 2022 को चंडीगढ़ में लड़का-लड़की की मुलाकात के लिए बुलाया। 14 दिसंबर 2022 को फिरोजपुर में दोनों की सगाई हुई। 17 दिसंबर 2022 को वह अपने सेवानिवृत्त मुख्य सचिव पति के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में शादी के बारे में बातचीत करने को निकले।

 

 

 

रास्ते में पति को सबीना का फोन आया कि वह शादी नहीं करना चाहती है। इसके बाद 27 दिसंबर 2022 को लुधियाना में सगाई तुड़वा दी गई। यह सुनकर उनका बेटा तनाव में आ गया और बीमार पड़ गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सबीना, जानिश कश्यप व नेहा कश्यप ने दोबारा फोन कर शादी करने की बात कही।

मीना शर्मा ने बताया कि आरोपित जुलाई 2023 को सबीना को लेकर देहरादून आ गए और सगाई करने के लिए उन्हें तैयार कर लिया। चार दिसंबर 2023 को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में शादी हो गई। आरोप है कि शादी के मंडप से ही जानिश कश्यप व नेहा कश्यप ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 10 दिसंबर 2023 को रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारी आमंत्रित थे।

 

 

 

झूठे केस में फंसाने की धमकी
जानिश कश्यप व नेहा कश्यप जानबूझकर मुख्यमंत्री वाली सीट पर बैठ गए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा तो दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि सबीना उनके बेटे के साथ शादी के पहले ही दिन से अत्याचार कर रही है। इसके बाद आरोपित उनकी संपत्ति हड़पने के लिए दबाव बनाने के षडयंत्र रचने लगे।

आरोप है कि आरोपितों ने शिकायतकर्ता के पति पर पूरी संपत्ति सबीना के नाम करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपित लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।

आरोपितों ने पुलिस से झूठी शिकायत की कापी भी उन्हें भेजी। थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जानिश कश्यप, उसकी पत्नी नेहा कश्यप व मां सरिता कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top