Featured

Big breaking :-मानसून सीजन में नहीं होगी परेशानी, आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए लगेंगे तीन हेलीकॉप्टर

मानसून सीजन में नहीं होगी परेशानी, आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए लगेंगे तीन हेलीकॉप्टर

इस बार सरकार ने तय किया है कि आपदा राहत कार्यों के लिए अलग से हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं,

 

 

जिनका बजट आपदा प्रबंधन विभाग खर्च करेगा।प्रदेश में मानसून सीजन में आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। इनके चयन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने कंपनियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

 

 

 

पहली बार सरकार राहत-बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने जा रही है।आपदा बहुल उत्तराखंड में हर साल आपदा आने पर राहत-बचाव कार्यों में खासी परेशानी होती है। एक हेलीकॉप्टर से जहां राहत-बचाव चुनौतीपूर्ण है तो वहीं कई बार वायुसेना की मदद भी लेनी पड़ती हैइस बार सरकार ने तय किया है कि आपदा राहत कार्यों के लिए अलग से हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं, जिनका बजट आपदा प्रबंधन विभाग खर्च करेगा।

 

 

 

पिछले दिनों युकाडा ने इसका टेंडर जारी किया था।युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर दो से तीन हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए जाएंगे। गढ़वाल और कुमाऊं में आपदा की सूरत में ये हेलीकॉप्टर तत्काल राहत-बचाव कार्यों में मदद करेंगे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top