Featured

Big breaking :-10 साल से फरार दोस्त का हत्यारा मुंबई से गिरफ्तार, चेहरा जलाकर ऐसे ठिकाने लगाया था शव

 

10 साल से फरार दोस्त का हत्यारा मुंबई से गिरफ्तार, चेहरा जलाकर ऐसे ठिकाने लगाया था शव

अक्तूबर 2014 में अल्मोड़ा के थाना लमगड़ा क्षेत्र में गुलाब सिंह निवासी ग्राम ग्वाली तहसील पधर, जिला मंडी का अधजला कंकाल मिला था।

 

 

कुमाऊं के अल्मोड़ा में 10 साल पहले दोस्त की हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर छह महीने में अपना ठिकाना और काम बदल रहा था। गिरफ्तारी के समय आरोपी मुंबई में सूप बेच रहा था। अल्मोड़ा से आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम था।

 

 

कुमाऊं के अल्मोड़ा में 10 साल पहले दोस्त की हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर छह महीने में अपना ठिकाना और काम बदल रहा था। गिरफ्तारी के समय आरोपी मुंबई में सूप बेच रहा था। अल्मोड़ा से आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम था।हत्या के शक में पुलिस ने नागराज के विरुद्ध थाना लमगड़ा में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हिमाचल में उसके घर की कुर्की भी की। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।हत्या के 10 साल बाद अब एसटीएफ ने आरोपी नागराज उर्फ तिलकराज को मुंबई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में लाकर थाना

 

 

 

लमगड़ा अल्मोड़ा में दाखिल किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2014 में वह और मृतक गुलाब सिंह लीसा निकालने का कार्य कर रहे थे। आपस में उनकी अच्छी दोस्ती थी। हत्या की रात को दोनों साथ में खाना खा रहे थे। तभी मृतक गुलाब ने किसी बात पर गाली-गलौज की।

इससे नाराज होकर आरोपी ने सरिये से हमला कर हत्या कर दी और शव को पास के ही खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इससे पहले उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया था ताकि शव की पहचान न हो सके। हत्या करने के बाद ही वह मुंबई चला गया और 10 सालों में नाम और वेष बदल कर होटलों में काम कर रहा था। आरोपी हर छह महीने में अपना ठिकाना बदलता था।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top