Featured

Big breaking :-राजकीय नर्सिंग सेवा संघ के चुनावों में हो गया खेल, इन्हें कर दिया गया अयोग्य घोषित, इन्होने बताया षड्यंत्र

आज दिनांक 15 जून 2024 को गांधी शताब्दी अस्पताल देहरादून में राजकीय नर्सिंग सेवा संघ के नामांकन की तिथि घोषित की गई थी जिसका अधिवेशन 30 जून 2024 को रखा गया था आज प्रदेश के सभी उम्मीदवार गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंचे थे किंतु संगठन की कार्यकारिणी द्वारा जो भी पहले निर्णय दिए गए उन सभी निर्णय को अचानक चुनाव समिति द्वारा बदल दिया गया

 

 

यानी बाकी उम्मीदवारों के साथ खेल हो गया है संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण के अनुसार संगठन के संविधान बायोलॉज में जो नियम लिखे गए हैं उनके विपरीत चुनाव समिति द्वारा एक तरफा निर्णय किए गए जो कि एक षडयंत्र के तहत पुराने उम्मीदवार को जिताने के लिऐ किया गया और नए उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया जब की ऐसा कुछ भी संविधान बायोलॉज में नहीं लिखा गया है और ये कहा गया की ये संवर्ग महिलाओं का है यहां केवल अध्यक्ष एक महिला ही बन सकती है

 

 

 

संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण जो की प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे, गोविन्द सिंह रावत जो कि प्रदेश महामंत्री पद के उम्मीदवार थे और रवि सिंह रावत जो प्रदेश कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार थे आरोप लगाया है कि चुनाव समिति द्वारा एक षडयंत्र के तहत प्रदेश की निवर्तमान कार्यकारणी के सभी फैसलों को पलट दिया गया और एक तरफा निर्णय देते हुए

 

 

 

निर्विरोध चुनाव घोषित कर दिया गया पूरी चुनाव समिति में नर्सिंग के पुराने लोग रखे गए थे किसी दूसरे संवर्ग का एक भी सदस्य नहीं था जो कि निष्पक्ष चुनाव करता, सभी पुराने लोग आपस में मिले हुए है और हम सभी नव नियुक्ति नर्सिंग अधिकारी इस चुनाव समिति और इनके निर्णयों का पुरजोर विरोध करते है हम संगठन में लगभग 2000 सदस्य है जिसमें की 1400 नए लोग है

 

 

 

नए लोगों की ज्यादा संख्या देख पुराने लोगो को भय था की ये लोग चुन कर आ रहे है इसलिए किसी भी मीटिंग और समिति में हमारे लोगों को सम्मिलित नहीं किया गया और बार बार नए लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि बहुत ही निराशाजनक है आज यहां पर लोकतंत्र की हत्या की गई है और हम सभी नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी आज 15 जून को राजकीय नर्सिंग संघ उत्तराखण्ड के इतिहास में काला दिवस मनाया जायेगा हम सभी नई कार्यकारणी का और चुनाव समिति के इस भेदभाव वाले निर्णय का बहिष्कार करते है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top