Featured

Big breaking :-सहस्त्रधारा की तरह नहीं होगा इस रोड का हाल, सीएम धामी ने लगा दिया इस चर्चा पर FULL STOP

 

कैंट में बिना एक भी पेड़ काटे होगा सड़क का चौड़ीकरण, सीएम धामी ने दिए निर्देशपूर्व में मार्ग चौड़ीकरण में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा तक मार्ग के चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ काट दिए गए थे। स्थानीय नागरिकों ने पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया था।देहरादून में कैंट रोड के चौड़ीकरण में अब एक भी पेड़ नहीं कटेगा।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेड़ काटे जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना पेड़ काटे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए।लोक निर्माण विभाग और वन विभाग ने पहले चरण में दिलाराम चौक से विजय कालोनी तक 200 पेड़ चिह्नित किए हैं। राजधानी में कुछ मार्गों के चौड़ीकरण में लगातार पेड़ काटे जाते रहे हैं। पूर्व में मार्ग चौड़ीकरण में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा तक मार्ग के चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ काट दिए गए थे। स्थानीय नागरिकों ने पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया था। अब दिलाराम चौक से कैंट तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है।वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अफसरों की संयुक्त टीम मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर चुकी है। विभाग काटे जाने वाले पेड़ों पर निशान भी लगा चुका है। कुछ पर्यावरणविद् और राजनीतिक दल सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिनों से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पेड़ों से मौसम सुहावना बना रहता है। उन्होंने पेड़ काटे जाने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन का एलान भी किया है। मामला संज्ञान में आने पर सीएम धामी ने अफसरों को पेड़ न काटने के निर्देश दिए।

दिलाराम चौक से कैंट तक होना है मार्ग का चौड़ीकरण
राजधानी में दिलाराम चौक से कैंट तक मार्ग का चौड़ीकरण होना है। पहले चरण में दिलाराम चौक से विजय कालोनी तक सर्वे हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में विजय कालोनी से कैंट तक का सर्वे होना है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top