Featured

Big breaking :-धारचूला में आदि कैलाश मोटर मार्ग पर भूस्खलन की भयानक वीडियो

NewsHeight-App

धारचूला में आदि कैलाश मोटर मार्ग पर भूस्खलन की भयानक वीडियो।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं कई मार्गों पर भूस्खलन की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

कुछ ऐसी ही तस्वीरें पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से सामने आई हैं। यहां धारचूला तवाघाट आदि कैलाश मोटर मार्ग पर रंगती पुल के पास भारी भूस्खलन हो गया।

 

 

 

पल भर में ही यहां चट्टान भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं एसएसबी चौकी और नेपाल चौकी के जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई।

भारी बारिश से दरकी पहाड़ी

गौर हो कि पिथौरागढ़ जिले में हर साल मानसून कहर बनकर टूटता है। मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से कई गांव तबाह हो चुके हैं और कई लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं सीमांत जनपद धारचूला में भी मानसून अपना रंग दिखाने लगा है।

धारचूला तवाघाट आदि कैलाश मोटर मार्ग पर रंगती पुल के पास भारी भूस्खलन से पहाड़ी दरक गई. इस खौफनाक मंजर को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

भूस्खलन के इस मंजर को देखकर लोगों की रौंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि मार्ग पर उस समय वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं एसएसबी चौकी और नेपाल चौकी के जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई।

 

बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से कई वाहन फंसे हुए हैं। वहीं धारचूला तहसील में मानसून सीजन में पहाड़ियां दरकती रहती हैं और आपदा प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मानसून सीजन में लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top