Featured

Big breaking :-टिहरी:- तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला व 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत।

टिहरी:- तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला व 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत।

टिहरी गढ़वाल:- नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया।
दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है।

एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी (36) पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे, शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली (खंड विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को कुचल दिया।

मृतकों का विवरण

1. श्रीमती रीना नेगी पत्नी श्री रविंद्र नेगी उम्र 40 वर्ष
2. अग्रिमा नेगी 10 वर्ष पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी
3. अन्विता नेगी 07 वर्ष पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी
निवासी 8-डी, 412, बोराडी नई टिहरी

वाहन संख्या UK09 9970 वैगनआर चालक देवी प्रसाद चमोली (प्रभारी BDO जाखणीधार)










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top