Featured

Big breaking :-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर हाटमिक्स प्लांट के अंदर जा घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचीं दो जिंदगी

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर हाटमिक्स प्लांट के अंदर जा घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचीं दो जिंदगी
Car Accident अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर तेज रफ्तार कार छड़ा बाजार के नजदीक असंतुलित होकर हाटमिक्स प्लांट में खड़े रोलर से जा टकराई। नोएडा से अक्षत व विजय कार यूके 16 सीएक्स 8073 से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। दोनों मध्य रात्रि साढ़े तीन बजे के आसपास हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप पहुंचे ही थे कि एकाएक तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई।

 

 

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर तेज रफ्तार कार छड़ा बाजार के नजदीक असंतुलित होकर हाटमिक्स प्लांट में खड़े रोलर से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाटमिक्स प्लांट में कार्यरत कर्मी भी बाल-बाल बच गए।

तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई
शनिवार को हाइवे पर दो जिंदगियां बाल-बाल बच गई। नोएडा से अक्षत व विजय कार यूके 16 सीएक्स 8073 से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। दोनों मध्य रात्रि साढ़े तीन बजे के आसपास हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप पहुंचे ही थे कि एकाएक तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई।

 

 

 

नतीजतन कार हाटमिक्स प्लांट परिसर के अंदर जा घुसी। प्लांट परिसर में खड़े रोलर से टकराने के बाद कार रुकी। कार के टकराने की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़े। कार के अंदर से दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गनीमत रही कि दोनों कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top