Featured

Big breaking :-पौड़ी- श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत अलकनंदा नदी में बह रहे महिला के शव को SDRF ने बाहर निकालकर किया जिला पुलिस के सुपर्द।

NewsHeight-App

 

*जनपद पौड़ी- श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत अलकनंदा नदी में बह रहे महिला के शव को SDRF ने बाहर निकालकर किया जिला पुलिस के सुपर्द।*

आज दिनाँक 04 जुलाई 2024 कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्रीनगर में कॉन्वेंट स्कूल के पास अलकनंदा नदी में एक महिला बहकर आ रही है।

 

 

उक्त सूचना पर HC अजीत मुयाल के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में बहती महिला को किनारे लाया गया। उक्त महिला की मृत्यु हो चुकी थी, टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से उनके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस का सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-* शाखा देवी, उम्र- 82 वर्ष, निवासी- अलकनंदा विहार, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top