Featured

Big breaking :-नैनीताल जोली कोर्ट के पास नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

*जनपद नैनीताल जोली कोर्ट के पास नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।*

आज 26 जून 2024 को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जोली कोर्ट के पास नदी में एक व्यक्ति डूब गया है , जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी महेंद्र भंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू करने के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था व पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति का नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान व्यक्ति के शव को नदी किनारे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक व्यक्ति का नाम:* मोहित आर्य पुत्र श्री पूरन सिंह आर्य उम्र 23 वर्ष
*निवासी:* भूत बंगला रुद्रपुर।

*मीडिया सेल एसडीआरएफ*










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top