Featured

Big breaking :-श्री केदारनाथ धाम में चोटिल हुई महिला के लिए मददगार बने एसडीआरएफ जवान, गंगोत्री धाम में महिला को दी ऑक्सीजन

*श्री केदारनाथ धाम में चोटिल हुई महिला के लिए मददगार बने एसडीआरएफ जवान, गंगोत्री धाम में महिला को दी ऑक्सीजन*

श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु श्रीमती अल्पना गोस्वामी उम्र 65 वर्ष, निवासी :- इलाहबाद, उत्तरप्रदेश, पिछले दिनों यात्रा के दौरान घोड़े से गिरने के कारण चोटिल हो गयी थी। तत्पश्चात उन्हें उपचार हेतु केदारनाथ धाम के निकट स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला श्रद्धालु का पैर फ्रेक्चर था जिस कारण उन्हें हायर सेंटर भेजा जाना नितांत आवश्यक हो गया।

जिस क्रम में आज दिनांक 13 जून 2024 को सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि उक्त महिला को अस्पताल से हेलीपैड ले जाया जाना है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह तत्काल विवेकानंद अस्पताल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा विवेकानंद अस्पताल में पहुंचकर उक्त महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से हेलीपैड तक पहुँचाकर हायर सेंटर भिजवाया गया।

वहीं दूसरी ओर गंगोत्री धाम में अहमदाबाद, गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु श्रीमती नैना बेन, उम्र- 48 वर्ष, मंदिर परिसर में दर्शनों हेतु लाइन में लगी हुई थी। सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ऑक्सीजन लेवल डाउन होने के कारण मूर्छित होकर नीचे गिर गयी। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात SDRF जवानों द्वारा बिना देरी किये पहले पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर से महिला को ऑक्सीजन दी जिसके बाद स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top