Featured

Big breaking :-सैटरडे और संडे पड़ेंगे भारी, आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

NewsHeight-App

 

सैटरडे और संडे पड़ेंगे भारी, आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड वासियों खासकर पहाड़ी जिलों में रहने वालों को शनिवार और रविवार को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अनेक जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से इस दौरान सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है।

भारी बारिश की चेतावनी को तमाम जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।

 

 

 

कुमाऊं मंडल के जिन जिलों में अवकाश घोषित किया गया है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले शामिल हैं।गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भी भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में पहली से बारहवीं तक तक सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को बंद रखा गया है। यहां भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top