Featured

Big breaking :-उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर, एडिशनल सब इंस्पेक्टर की करंट लगने से मौत

उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर, एडिशनल सब इंस्पेक्टर की करंट लगने से मौत
उत्तराखंड पुलिस विभाग समेत पूरे राज्य के लिए बुरी खबर है. बता दे की एडिशनल सब इंस्पेक्टर की करंट लगने से मौत हो गई है. जवान के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।

 

 

बता दें कि उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने में तैनात एडिशनल सब इंस्पेक्टर सुरेश पसबोला की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह आज मंगलवार सुबह नहाने से पहले जूते धोकर सोलर पैनल के खंबे से सटी दीवार पर रखने जा रहे थे। इस दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गये। उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक 40 वर्षीय सुरेश पसबोला मूलरुप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। एक साल पहले उनकी तैनाती हेड कांस्टेबल के रुप में हुई थी। प्रोन्नत होकर एएसआई के पद पर तैनात थे। वह थाने की बैरक में ही रहते थे।

 

 

इन दिनों उत्तराखंड में बारिश हो रही है। कई जगहों पर बिजली के खंबों में तारें टूटकर लटकी हुई है जो कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और सावधान होकर सड़क पर चलने की जरूरत है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top