Featured

Big breaking :-दुःखदः लद्दाख में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद

दुःखदः लद्दाख में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद

 

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। सेना के जवान लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे।

इस दौरान अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते सेना के पांच जवान नदी में बह गए और उनकी जान चली गई।

सभी जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं. भारतीय सेना के जवानों के साथ ये हादसा चीन के साथ लगने वाली सीमा यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हुआ है. दौलत बेग ओल्डी कारकोरम रेंज में स्थित है, जहां सेना का बेस मौजूद है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि लद्दाख में एलएसी के पास अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान बह गए हैं। एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, सेना का टैंक नदी के एक गहरे हिस्से को पार कर रहा था, तभी वह वहां पर फंस गया।

इस दौरान अचानक बढ़े जलस्तर के चलते उसमें पानी भर गया, जिससे जवान बह गए और उनकी मौत हो गई। यहां ये बात स्पष्ट करना जरूरी है कि घटनास्थल पर कोई झड़प नहीं हुई है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।

Deeply saddened at the loss of lives of five of our brave Indian Army soldiers in an unfortunate accident while getting the tank across a river in Ladakh.

We will never forget exemplary service of our gallant soldiers to the nation. My heartfelt condolences to the bereaved…

Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 29, 2024

लद्दाख में सेना के जवानों के साथ हादसा हो गया है. इलाके में टैंक अभ्यास चल रहा था। इस दौरान नदी पार करते समय अचानक से जलस्तर बढ़ गया। इसमें सेना के जवान फंस गए।

हादसे में सेना के JCO समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं (5 Army personnel dead in Ladakh) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने इस हादसे पर संवेदना जताई है।

उन्होंने X पर पोस्ट किया.

“लद्दाख में नदी पार करते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, दुख की इस घड़ी

में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.”

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक़, रक्षा अधिकारियों ने प्रारंभिक पुष्टि

की है। अधिकारियों ने कहा, “घटना के समय टैंक में 5 सैनिक थे।

इनमें एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) और चार जवान

शामिल थे.”

 

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस घटना पर संवेदना जताई है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा,

“भारतीय सेना के बहादुरों की जान जाने से हम बहुत दुखी हैं।

इस दर्दनाक त्रासदी के शिकार हुए सैन्य कर्मियों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं दुख की इस घड़ी में, पूरा देश हमारे वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को सलाम करने के लिए खड़ा है।”

रक्षा अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है। टैंक की बरामदगी की भी कोशिश की जा रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top