Featured

Big breaking :-दुःखद – मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर भाजपा नेता की कार खाई में गिरी, पांच माह के बच्चे की मौत, तीन घायल

: मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर भाजपा नेता की कार खाई में गिरी, पांच माह के बच्चे की मौत, तीन घायल

अमित नेगी योग दिवस के कार्यक्रम के बाद अपनी भाभी, सास और भतीजे के साथ धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाने के लिए निकले थे।

 

 

 

लेकिन रास्ते में ही उनकी कार खाई में जा गिरी।कुमांऊ के मर्चूला-ढोटियाल मार्ग पर शल्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा नेता की कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी समेत उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पांच माह के बच्चे की मौत हो गई है।

 

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने बताया कि अमित नेगी शुक्रवार सुबह कोटद्वार में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहे। दिन में वह अपनी भाभी किरन देवी, सास सास सरोज देवी व पांच माह के भतीजे को लेकर कोटद्वार भाबर के घमंडपुर स्थित आवास से अपनी कार से निकले थे।उन्हें धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाना था।

 

 

 

जिसके लिए उन्होंने रामनगर के मर्चूला होते हुए जाना ठीक समझा। अल्मोड़ा जिले की शल्ट थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। शल्ट पुलिस ने राहत व बचाव कार्य कर उन्हें खाई से निकालकर पास के अस्पताल भेजा, जहां पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में अमित नेगी समेत तीनों लोग बुरी तरह से घायल हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top