Featured

Big breaking :-कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट प्लान तैयार, आप दिल्ली से आ रहें हैं या जा रहें हैं तो ये खबर आपके लिए हैं

NewsHeight-App

 

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट प्लान तैयार

 

22 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो, इसे लेकर सावन की शुरुआत होते ही दिल्ली- देहरादून हाईवे समेत सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को यूपी और उत्तराखंड के अफसरों की मौजूदगी पूरे ट्रैफिक प्लान पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद इसे फाइनल कर दिया गया। जल्द पूरा प्लान चार राज्यों की संयुक्त बैठक में रखा जाएगा। इस बैठक में यूपी के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे।

 

 

22 जुलाई की रात 12 बजे से कावड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद से मेरठ मुजफ्फरनगर तक नेशनल हाईवे 58 पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। एक्सप्रेसवे पर भी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। गंग नहर पटरी मार्ग पर भी कोई भारी वाहन नहीं चलेगा।

 

27 से हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा। एक तरफ शिव भक्त चलेंगे दूसरी साइड में हल्के वाहन। 29 की रात 12:00 बजे से सभी वाहनों को हाईवे पर नहीं चलने दिया जाएगा। कावड़ यात्रा के चलते चार राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिया गया निर्णय।

 

 

एडीजी जोन डीके ठाकुर ने 12 जिलों के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक। सीएनजी और पेट्रोल पंप पर रखना होगा 5 दिन का स्टॉक।

कावड़ यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए 6 जुलाई को प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी मेरठ में बैठक करेंगे और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करेंगे










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top