Featured

Big breaking :-रेस्क्यू ऑपरेशन: पंवाली कांठा ट्रैक से चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

**रेस्क्यू ऑपरेशन: पंवाली कांठा ट्रैक से चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला**

आज दिनांक 26 जून 2024 की रात को, कोतवाली सोनप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि त्रियुगीनारायण से पंवाली कांठा ट्रेक पर चार ट्रैकर बारिश और अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए हैं। इन ट्रैकरों ने मदद की गुहार लगाई थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।

 

एसआई श्री आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए सोनप्रयाग से रात्रि में ही रवाना हो गई। त्रियुगीनारायण पहुंचने के बाद, टीम ने चारों ट्रैकरों से संपर्क स्थापित किया। टीम ने ट्रैकरों को नीचे की ओर आने और मार्ग में लगे साइन बोर्ड के सहारे ट्रेकिंग करने का निर्देश दिया। खुद एसडीआरएफ टीम ने ऊपर की ओर ट्रेकिंग शुरू की।

घने अंधेरे एवं दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर लगभग 4 किलोमीटर पैदल ट्रेक करने के बाद, रात्रि करीब 12:00 बजे एसडीआरएफ टीम ने चार ट्रैकरों को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद, सभी को सकुशल त्रियुगीनारायण तक पहुंचाया गया। चार ट्रैकर – रोहित रावत, संदीप नेगी, निशांत चौहान, गजेंद्र राणा – ने आधी रात्रि में किए गए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु एसडीआरएफ की टीम की सराहना की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी चार लोगों की जान बचाई।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top