Featured

Big breaking :-चारधाम यात्रा में वाहनों के ग्रीन कार्ड का बना रिकॉर्ड, इस बार शुरू से ही दिखी भारी मारामारी

चारधाम यात्रा में वाहनों के ग्रीन कार्ड का बना रिकॉर्ड, इस बार शुरू से ही दिखी भारी मारामारी

इस बार शुरू से ही ग्रीन कार्ड को लेकर भारी मारामारी देखने को मिल रही है। करीब डेढ़ माह में परिवहन विभाग 28,132 ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है।

 

 

चारधाम यात्रा में इस बार ग्रीन कार्ड बनने का रिकॉर्ड बन गया है। परिवहन विभाग अब तक 28 हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है। इसमें उत्तराखंड के वाहनों के 17 हजार और अन्य राज्यों के 10 हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड शामिल हैं।

 

परिवहन विभाग ऑनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चला रहा है। बस, मिनी बस, टैक्सी, मैक्सी स्वामी ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इसी हिसाब से संबंधित परिवहन कार्यालय में वाहन की फिटनेस व अन्य जांचें होती हैं। फिर ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है, जो पूरे यात्राकाल के लिए वैध है। इस बार शुरू से ही ग्रीन कार्ड को लेकर भारी मारामारी देखने को मिल रही है।

करीब डेढ़ माह में परिवहन विभाग 28,132 ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है। इनमें उत्तराखंड के वाहनों के लिए 17,224 और अन्य राज्यों के वाहनों के लिए 10,908 ग्रीन कार्ड शामिल हैं। पिछले साल पूरे यात्राकाल में 25 हजार ग्रीन कार्ड बने थे।

इस बार आंकड़ा 35 हजार की संख्या छू सकता है। उधर, यात्रा में लगे व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस, राज्य में जमा टैक्स, परमिट, प्रदूषण आदि सभी दस्तावेज परिवहन विभाग को उपलब्ध कराना होता है। इस आधार पर ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top