Featured

Big breaking :-बड़े पैमाने पर शिक्षकों के तबादले की तैयारी, यहाँ भेज दिया प्रस्ताव

देहरादून। शिक्षा विभाग में कुछ अफसरों को इधर से उधर किए जाने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिनके तबादले होने हैं, उनमें खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर अपर शिक्षा निदेशक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश में इन दिनों शिक्षकों और अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया चल रही है।

 

 

 

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक तबादलों के लिए सुगम-दुर्गम क्षेत्र के निर्धारण के बाद तबादलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के तबादलों के लिए शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर संयुक्त निदेशक और अपर निदेशक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। जल्द ही इसका आदेश जारी हो सकता है।

धारा 27 के तहत होंगे तबादले शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक पिछले साल कई गंभीर बीमार शिक्षकों के तबादले नहीं हो पाए थे। इन शिक्षकों के तबादले इस साल किए जाएंगे। विभाग की ओर से धारा 27 के तहत इस तरह के शिक्षकों की सूची तैयार की गई है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top