Featured

Big breaking :-PRD जवानों के लिए बड़ी खबर, धामी सरकार ने मानदेय में की बढ़ोतरी देखिए आदेश

 

*पीआरडी जवानों के मानदेय में प्रतिदिन 80 रु. की हुई बढ़ोतरी, शासनादेश हुआ जारी*

 

*पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए राज्य सरकार ले रही कई अहम निर्णय,पीआरडी जवानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध-रेखा आर्या*

*पीआरडी जवानों का मानदेय प्रतिदिन 570 रुपये से बढ़कर हुआ 650 रुपये प्रतिदिन*

 

*देहरादून*: राज्य सरकार में पीआरडी स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देते रहते हैं।ऐसे में पीआरडी द्वारा लगातार अपनी कई मांगो से राज्य सरकार को अवगत कराया जाता रहा है।विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पीआरडी जवानों के मानदेय में 80 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी कर दी गई है जिसका की शासनादेश जारी कर दिया गया है।जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में पीआरडी स्वयंसेवको को प्रतिदिन 570 रुपये मानदेय दिया जाता था जो कि अब 80 रुपये की बढ़ोतरी करने पर 650 रुपये प्रतिदिन हो गई है।

 

 

 

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।कहा कि मुख्यमंत्री धामी राज्य कर्मचारियों के हित मे लगातार कई अहम फैसले ले रहे हैं।कहा कि इस निर्णय से विभाग के लगभग 9400 पीआरडी जवानों को इस बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्राप्त होगा।कहा कि हमारे स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देने के साथ ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी काम करते हैं।ऐसे में राज्य सरकार पीआरडी जवानों के हितों को सुरक्षित करने हेतु हर संभव कार्य कर रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top