Featured

Big breaking :-पुलिस ने सकुशल बरामद कर ली अपहृत दोनों नाबालिग छात्राएं, किशोर समेत पांच गिरफ्तार

पुलिस ने सकुशल बरामद कर ली अपहृत दोनों नाबालिग छात्राएं, किशोर समेत पांच गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की टीमों ने ९ हल्द्वानी से लापता हुई दोनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज सायं इस मामले का खुलासा किया। बताया कि 21 जून को वार्ड नंबर 14. जवाहर नगर, थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल द्वारा बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पुः उम्र 15 वर्ष व किरायेदार की पुत्री उम्र 12 वर्ष 20/06/2024 को समय लगभग 7.00 बजे सांय घर से बिना बताये कर चले गये है. जो अभी तक घर वापस नहीं आये है। इस सूचना पर तत्काल थाना हाजा पर FIR NO 134/2024 U/S 36 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक विनोद घई के सुपुर्द की गयी।

 

 

 

 

मुकदमा से सम्बन्धित दोनों नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी की संवेदनशीलत के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन व प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर ९ हल्द्वानी वनितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी नगर ९ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा दे नेतृत्व मे तत्काल एसओजी व सर्विलांस को सम्मिलित करते हुये 04 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा मामले क गम्भीरता को देखते हुये गुमशुदाओं के रिश्तेदारों, सगे सम्बन्धी के बारे में जानकारी करते हुये सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किया गया। गुमशुदाओं के घरों के आस पास, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चैक किए गए। जिससे गुमशुदाओं का रोडवेज स्टेशन हल्दानी से एक लड़के के साथ ई- रिक्शा में बैठक मंगलपडाव की तरफ जाते हुए दिखायी देना ज्ञात हुआ। नाबालिक लड़कियों के साथ ई-रिक्शा में जाने वाले

संदिग्ध लड़के के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो उक्त लड़के की पहचान 16 वर्षिय बालक निवासी जवाहर नगर थाना वनभूलपुरा के रूप में हुई। टीमों द्वारा गुमशुदा संदिग्ध बालक के रिश्तेदारों, दोस्तो, पहचान वालों आदि से गहन पूछताछ की गई। गुमशुदा बालिकाओं / संदिग्ध बालक के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर सर्विलांस टीम के माध्यम से लोकेशन व सीडीआर प्राप्त की गई। जिनके अवलोकन किया गया। बालक की लोकेशन सहसवान जिला बदायू में ज्ञात होने पर तत्काल गठित पुलिस टीमो के बदायूं, बरेली के अलावा अन्य स्थानों काशीपुर,

मुरादाबाद, १ दिल्ली भेजकर गुमशुदाओ की तलाश की गई। उक्त क्षेत्रों में गुमशुदाओं व संदिग्ध बालक के रिशतेदार, पहचान वाले, दोस्तो सभी के घर जाकर तलाश तथा पूछताछ की गयी। जनपर बदायूँ रवाना पुलिस टीम की पूछताछ के दौरान संदिग्ध बालक द्वारा दोनो गुमशुदा लडकियों को लेकर अपनी बहन निशा उर्फ नूरीन पल्लि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के द्वारा उक् नाबालिगों को यह जानते हुए भी कि वह घर से अपृहत हैं, को अपने घर में छुपाकर रखा गया और बालक की बहन नूरीन उर्फ निशा व उसके पति उजैर उर्फ आसिफ के द्वारा बालक के मामा मौ० अब्दुल शमी उर्फ भोला को सूचना देते हुए अवगत कराया गया।

 

 

 

 

उसके उपरान्त इन सभी के द्वारा आपराधिक षड्यन्त्र करते हुए उक्त अपहर्ता बालिकाओं के सम्बन्ध में पुलिस को गुमराह करते हुए उन्हें किसी अन्य स्थान पर भेज दिया गया। जिसके द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दें गयी थी। मामले को छिपाया गया था। इसके पश्चात पुलिस टीमों द्वारा उझानी, बदायू, बरेली, काशीपुर, मुरादाबाद, ९ दिल्ली के सभी सम्भावित बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों के लगभग 200-250 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये जिससे गुमशुदाओं व संदिग्ध बालक ट्रेन से बैठकर बरेली से ९ दिल्ली जाना ज्ञात हुआ। गुमशुदाओं की तलाश हेतु मुखबिर लगाए गए। पुलिस टीमो द्वारा गुमशुदाओ व संदिग्ध बालक की तलाश हेतु सुरागरसी पतारसी के दौरान थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी व अन्य नियुक्त पुलिस टीम द्वारा आज 25/06/2024 को मुखबिर की सूचना पर दोनों अपहृत बालिकाओं को रेलवे स्टेशन मंसूरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया। विधि का उल्लघन करने वाला बालक उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया और इनके साथ मौजूद आमिल को भी इस प्रकरण मे पूछताछ हेतु हल्दानी लेकर आये

 

 

 

 

अपहर्ताओ से की गयी पूछताछ पर पाया गया कि आमिल द्वारा ही उक्त नाबालिग अपहृत बालिकाओं एव उक्त विधि विवादित किशोर को 02 दिन तक अपने घर में छिपाकर रखा गया एंव उन्हें भगाने में सहयोग करते हुए भागने के लिए 2000 रूपये भी दिए गये। निशा, उजैर उर्फ आसिफ व अब्दुल समी उर्फ भोला जिन्हें वृहद पूछताछ हेतु थाने तलब किया गया था,

 

 

 

से विस्तृत पूछताछ पर निशा, उजैर उर्फ आसिफ व अब्दुल समी उर्फ भोला द्वारा अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालिकाओ व बालक के बारे मे पूर्ण जानकारी होने के उपरान्त भी अपहृत नाबालिक लड़कियों को शरण देने तथा इनको छिपाने में मदद करने तथा अपहृत/गुमशुदा लडकियो के परिजनो तथा पुलिस प्रशासन को कोई सूचना नहीं देने के तथ्य प्रकाश में आये जिस कारण मुकदमा उपरोक्त में निशा उर्फ नूरीन पनि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बढाए उत्तर प्रदेश व उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश व अब्दुल् समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ताठन० 17 थाना बनभूलपुरा व आमित उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 368/120 भादवि हिरासत पुलिस में लिया गया।

नाबालिकों को गुमराह कर भगाने / संरक्षण देने वाले अभियुक्त आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, निशा उर्फ नूरीन पनि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश 3-उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ला०न० 17 थाना बनभूलपुरा, विधि का उल्लघन करने वाले बालक को गिरफ्तार किया। बदायूं क्षेत्र में गई पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, उपनिरीक्षक संजीत राठौर प्रभारी एसओजी,

 

 

 

उपनिरीक्षक दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगलपडाव कोतवाली २ हल्द्वानी, हेड कांस्टेबल इशरार नवी बहुद्देशीय भवन ललित श्रीवास्तव एसओजी १ हल्द्वानी, राजेश बिष्ट (सर्विलांस सर्पोर्ट एसओजी हल्द्वानी, ९ दिल्ली क्षेत्र में गई टीम में उपनिरीक्षक जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल, गौरव जौशी कोतवाली लालकुँआ, कांस्टेबल अरुण राठौर कोतवाली हल्द्वानी, नवीन राणा कोतवाली हल्द्वानी, काशीपुर क्षेत्र गई टीम में उपनिरीक्षक फिरोज आलम थाना काठगोदाम, मनोज कुमार काठगोदाम, कांस्टेबल संतोष बिष्ट काठगोदाम, कारज सिंह काठगोदाम, बरेली क्षेत्र में गई टीम में उपनिरीक्षक विरेन्द्र चन्द्र थाना बनभूलपुरा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार बनभूलपुरा, कांस्टेबल महबूब आलम बनभूलपुरा, मुनेन्द्र बनभूलपुरा, शिवम बनभूलपुरा शामिल थे।

पुलिस टीम के उपरोक्त उत्कृष्ट कार्य के लिये पुलिस महानिदेशक द्वारा 20000 रूपए व पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र द्वारा 5000 रूपये व पारितोषित प्रदान करने की घोषणा की गई।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top