Featured

Big breaking :-होटल में मर्डर व लाश की सूचना पर दौड़ी पुलिस,कमरे का नजारा देखकर पुलिस रह गई दंग, निकली नकली लाश

होटल में मर्डर व लाश की सूचना पर दौड़ी पुलिस,कमरे का नजारा देखकर पुलिस रह गई दंग, निकली नकली लाश

 

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में होटल के कमरे के भीतर शव पड़ा होने की सूचना से हड़कंप पहुंच गया। होटल संचालक ने मर्डर की आशंका जताते हुए पुलिस को भी बुला लिया। लेकिन पुलिस के जांच पड़ताल में लाश नकली पाई गई बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में ठहरे युवकों मैं कैमरा चेक आउट करने के बाद चादर को लपेटकर नकली लाश बना दिया.

 

 

 

जानकारी के मुताबिक मल्लीताल पर्दा धारा क्षेत्र होमस्टे में गाजियाबाद के तीन पर्यटक ठहरे हुए थे। रविवार सुबह चेकआउट के कुछ देर बाद पर्यटक भागते हुए गए तो स्वामी जुबैर अहमद को कुछ अटपटा लगा। उसने पर्यटकों के कमरे में जाकर देखा तो बैड पर चादर से ढकी लाशनुमा आकृति देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

 

 

सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच पड़ताल की तो इस बीच उन्हें भी बैड पर लाश पड़ी होने का आभास हुआ। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया। इस बीच एसपी हरबंश सिंह भी मौके की ओर रवाना हो गए। मगर पुलिस ने चादर हटाकर देखा तो नीचे तकियों से आकृति बनी मिली। जिस पर पुलिस ने राहत यहां तक की चादर पर टमाटर सॉस लगाकर खून की शक्ल भी बना दी थी.
पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कमरे में ठहरे दो युवक और एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए उनका चालान काटने की कार्रवाई की है.










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top