Featured

Big breaking :-इस दिन तक उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून, आ गई तारीख

इस दिन तक पहुंच सकता है मानसून…उससे पहले चढ़ेगा पारा, खूब सताएगी गर्मीउत्तराखंड में मानसून दस दिन की देरी से 25 जून तक पहुंचने के आसार हैं। मानसून से पहले प्रदेश भर की गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

 

 

 

भले ही जून के पहले सप्ताह में झोंकेदार हवाओं के साथ आए तूफान और झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन मानसून से पहले एक बार फिर गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मानसून से पहले प्रदेश भर की गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है

 

 

 

।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।केंद्र की ओर से 11 जून तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, सभी जिलों में चटक धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी थोड़ा परेशान कर सकती है।

 

 

25 जून तक उत्तराखंड में पहुंचेगा मानसून
उत्तराखंड में मानसून दस दिन की देरी से 25 जून तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मानसून में सामान्य से दस फीसदी अधिक मेघ बरस सकते हैं।
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 39.0 22.8
पंतनगर 38.6 22.4
मुक्तेश्वर 30.0 14.6
नई टिहरी 27.6 16.5










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top