Featured

Big breaking :-MDDA VC ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का किया निरीक्षण, मानकों में कमी पर सुधार के दिये निर्देश

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का किया निरीक्षण, मानकों में कमी पर सुधार के दिये निर्देश

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की ओर से गुरुवार को शहर में पैसिफिक गोल्फ एस्टेट सहित विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्रावधान का निरीक्षण किया गया।

 

 

 

इस दौरान कई स्थानों पर मानक पूरे नहीं मिलने पर उन्होंने एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए।

गुरुवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने क्षेत्रीय अभियंताओं के साथ शहर में अवस्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ एस्टेट व अन्य में उनके द्वारा मौके पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान तो किया गया है लेकिन मानकों के अनुरूप संचालन नहीं किया जा रहा था। इस पर उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी में मानकों के अनुसार सुधार सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

 

उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण के प्रावधान का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई अन्य इसका पालन नहीं कर रहा है, उस पर प्राधिकरण की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूजल के रिचार्ज के लिए वर्षा जल संग्रहण को अपनाना बहुत आवश्यक है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top