Featured

Big breaking :-देहरादून में यहाँ अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत

 

*कोतवाली पटेलनगर*

आज दिनांक 07/06/2024 को प्रातः 07.30 बजे के लगभग पुलिस चौकी नयागांव कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि रामगढ़ रोड़ (सूखी बरसाती नदी) में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कुचला हुआ पड़ा है, जिसको रात्रि में किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गयी है, प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर व प्रभारी चौकी नयागांव द्वारा मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा

 

 

 

 

शव की शिनाख्त व घटना के संबंध में जानकारी करने पर मृतक की पहचान संतराम पुत्र श्री करतार सिंह, निवासी ग्राम भूड़पुर, पो0 ओ0 नयागांव देहरादून, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के शव की पंचायत नामा कार्यवाही करते हुए घटना के सम्बन्ध में कोतवाली पटेल नगर पर तत्काल

 

 

 

 

अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के संबंध में घटनास्थल के आसपास काफी लोगों से पूछताछ कर जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना से संबंधित संदिग्ध वाहन व चालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top