Featured

Big breaking :-यूपी-उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर चेकिंग तेज, पुलिस ने कार से तीन लाख की नकदी पकड़ी

 

यूपी-उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर चेकिंग तेज, पुलिस ने कार से तीन लाख की नकदी पकड़ी

नहर पटरी पर मोहम्मदपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी। कार हरिद्वार से पुरकाजी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये की राशि पकड़ी।

 

 

 

मंगलौर में आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर नारसन बॉर्डर पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है, जिससे चुनाव के दौरान राज्य में शराब, कैश आदि सीमा पार ना आ सके। इसी दौरान शुक्रवार शाम नहर पटरी पर मोहम्मदपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी।

 

 

 

कार हरिद्वार से पुरकाजी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये की राशि पकड़ी।नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया की कुलदीप निवासी दोगट के पास से नकदी बरामद हुई है। नकदी को लेकर वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। ऐसे में नकदी जब्त कर ली गई है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top