Featured

Big breaking :-IFS एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सीएम से आईएफएस अधिकारियों पर की कार्रवाई वापस लेने की मांग

IFS संगठन उत्तराखंड ने बिन्सर अग्निकांड मामले में भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई पर पुर्नविचार को लेकर रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।उन्हों

 

 

 

ने इसे लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
एसोसिएशन के सचिव राजीव धीमान ने बताया कि 13 जून को बिन्सर अभ्यारण में हुए भीषण अग्नि दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें वन विभाग के चार कार्मिकों की मृत्यु हो गई और चार कार्मिक घायल हैं। घायलों का इलाज एम्स अस्पताल दिल्ली में चल रहा है। इस साल प्रदेश में माह नवंबर के बाद माह जून तक बारिश अनुमान से काफी कम हुई है

 

 

 

। इससे वनों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके कारण वनाग्नि की घटनाएं अप्रत्याशित रुप से बढ़ गई है। वन विभाग द्वारा राज्य सरकार के सभी संसाधनों का प्रयोग करते हुए वनाग्नि पर समय रहते नियंत्रण के प्रयास किए। इस प्रयास में सभी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी रात दिन जी जान से जुटे हुए हैं। वन महकमे को इस प्रयास के लिए हाईकोर्ट से भी सराहना मिली है। खासकर पड़ोसी राज्यों के मुकाबले वनाग्नि की रोकथाम बेहतर तरीके से हुई है। ऐसे में अफसरों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top