Featured

Big breaking :-भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश के इस जिले में स्कूलों में कल भी अवकाश घोषित

NewsHeight-App

भारत मौसम विभाग, देहरादून से दिनांक 03 जुलाई, 2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनाँक 04.07.2024 से दिनांक 06.07.2024 तक को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 04.07.2024 (गुरुवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 04.07.2024 (गुरुवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top