Featured

Big breaking :-हल्द्वानी-काठगोदाम के ड्रिनेज सिस्टम पर अतिक्रमण की मार, नगर आयुक्त ने बताई सच्चाई, अब होगी कार्यवाई

NewsHeight-App

हल्द्वानी
नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत नाले तथा नालियों के ऊपर पक्के अतिक्रमण किए गए तथा सी०सी० पटाल लगा दिए गए जिस कारण वर्षा काल (तथा वर्षा काल के अलावा भी) में वर्षा जल की निकासी अवरुद्ध हो जाती है तथा जल भराव तथा बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे जान माल को खतरा होता है तथा पूर्व में कई बार जान माल का नुकसान भी हुआ है।

 

 

 

श्री मिश्रा ने नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा आम जनता को सूचित किया है कि नाले/नालियों के ऊपर तथा नजूल भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए यदि अतिक्रमण किया गया है तो तत्काल हटा लिया जाए। यदि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा नाले नाली सफाई तथा जल भराव की समस्या को हल करते समय अतिक्रमण प्रकाश में आता है तो उक्त अतिक्रमण को तत्काल नगर निगम अधिनियम 1959 तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 तथा अन्य नियमों / अधिनियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी तथा अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top