UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चार शिक्षक होंगे बर्खास्त,सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई

नैनीताल। कुमाऊं के जिलों में तैनात चार शिक्षिकाएं बगैर जानकारी के लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर विभाग अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है।

 

 

 

इससे पूर्व पिछले माह भी दो शिक्षिकाएं बर्खास्त की जा चुकी हैं। विभाग के मंडलीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरा धौलादेवी, अल्मोड़ा में कला विषय की एलटी शिक्षिका मीनाक्षी जोशी 3 जुलाई 2018 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

विभाग ने खंड एवं मुख्य शिक्षाधिकारी से आख्या तलब कर नोटिस देने के साथ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

वहीं भिकियासैंण, अल्मोड़ा में तैनात ममता भट्ट व पाये, बागेश्वर में नियुक्त उमा टम्टा और जसपुर में नियुक्त शालिनी आर्या के खिलाफ विभाग की ओर से सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एडी माध्यमिक लीलाधर व्यास ने बताया इन शिक्षकों को लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। लेकिन ये उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top