Featured

Big breaking :-जंगल की आग घर के पास पहुंची, बुझाते समय नवविवाहिता झुलसी

जंगल की आग घर के पास पहुंची, बुझाते समय नवविवाहिता झुलसी

पुलिस ने बताया कि देवप्रयाग के चाका मार्ग स्थित गोदाण गांव में रविवार शाम करीब चार बजे जंगल की आग घरों तक पहुंच गई। नवविवाहिता पूजा (21) अपने घर से सटे खेत में फैली आग को बुझा रही थी, तभी वह उसकी चपेट आ गई

 

 

 

।जंगल की आग घर से सटे खेत में पहुंचने पर उसे बुझाते समय एक नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। 80 फीसदी से अधिक जली विवाहिता को सीएचसी बागी लाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि देवप्रयाग के चाका मार्ग स्थित गोदाण गांव में रविवार शाम करीब चार बजे जंगल की आग घरों तक पहुंच गई। नवविवाहिता पूजा (21) अपने घर से सटे खेत में फैली आग को बुझा रही थी, तभी वह उसकी चपेट आ गई। उसके सास, ससुर जब तक वहां पहुंचे तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता की ओर से दी गई सूचना पर तहसीलदार एसएस रावत व पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पूजा का पति अरविंद सिंह विदेश में है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पूजा की दो साल पहले ही शादी हुई है। पूजा का मायका भरपूर पट्टी के कुर्न गांव में है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top